logo

आल ह्यूमन सेव एंड फोरेंसिक फाउंडेशन की ओर से समस्त देशवासियों को भव्य श्रीराम मंदिर उदधाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं।

🙏जय श्री राम 🙏,

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सद्गुणों के भंडार हैं इसीलिए लोग उनके जीवन को अपना आदर्श मानते हैं। सर्वगुण सम्पन्न भगवान श्री राम असामान्य होते हुए भी आम ही बने रहे। युवराज बनने पर उनके चेहरे पर खुशी नहीं थी और वन जाते हुए भी उनके चेहरे पर कोई उदासी नहीं थी। वह चाहते तो एक बाण से ही समस्त सागर सुखा सकते थे लेकिन उन्होंने लोक-कल्याण को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए विनय भाव से समुद्र से मार्ग देने की विनती की। शबरी के भक्ति भाव से प्रसन्न होकर उसे ‘नवधा भक्ति’ प्रदान की। वर्तमान युग में भगवान के आदर्शों को जीवन में अपना कर मनुष्य प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पा सकता है। उनके आदर्श विश्वभर के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

समस्त देशवासियों को भव्य श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्री राम महोत्सव की आल ह्यूमन सेव एंड फोरेंसिक फाउंडेशन की पूरी कार्यकारिणी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

जय श्री राम 🙏

विकास मिश्रा
राष्ट्रीय IT Cell Chief

30
2867 views